मां के दरबार में ज्ञानू ने नौवीं निराश्रित कन्या के हाथ करवाए पीले

सूरतगंज बाराबंकी। जहां एक ओर केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार बहन बेटियों की पढ़ाई,बीमा और विवाह को लेकर गंभीर हैं तो वहीं निजी संस्थान और समाजसेवी भी इस क्षेत्र में बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इलाके की निराश्रित बेटियों के विवाह में कोई समस्या न हो इसको लेकर सूरतगंज ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख ज्ञानू लगातार सक्रिय हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए ठाकुर भगौती सिंह स्मारक दुर्गा जागरण संस्थान के बैनर तले अध्यक्ष ज्ञानू सिंह ने निजी खर्चे पर शुक्रवार को एक निराश्रित बेटी के हाथ पीले करवाए। बता दें संस्थान के बैनर तले श्री सिंह तीन दशक के अधिक समय से राजीगंज में जागरण के दौरान जनपद की सैकड़ों निराश्रित बेटियों के विवाह करवाकर चुके हैं। संस्थान अध्यक्ष श्री सिंह ने ग्राम पंचायत सदस्य महासभा के प्रदेश मुख्य संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह के आवाहन पर सीतापुर निवासी शिवानी पुत्री पुतान निवासी ग्राम बाबूपुर तहसील महमूदाबाद का विवाह सोनू पुत्र देशराज निवासी ग्राम कुसंडा तहसील महमूदाबाद जनपद सीतापुर के साथ संपन्न करवाया। जिसमें उन्होंने कन्या को दैनिक उपयोगी सामानों सहित घर गृहस्ती का सामान देकर वर वधु को शुभकामनाएं भी दी। संस्थान अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि जागरण में संस्थान के द्वारा अबकी बार 09 निराश्रित बेटियों के विवाह संपन्न करवाए गए हैं। उन्होंने मां भगवती को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह उनकी कृपा है कि बेटियों के विवाह का माध्यम मुझे बनाया है। जानकारी के मुताबिक इस मंडप से अब तक सैकड़ो बेटियों के विवाह संपन्न हो चुके हैं। इस नव विवाहित जोड़े को कठेरिया समाज के पूर्व वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम सिंह कठेरिया, ग्राम पंचायत सदस्य महासभा उत्तर प्रदेश के मुख्य संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह, संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक शुक्ला,कार्यक्रम संचालक दुर्गेश मिश्रा,प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर दिलीप सिंह यादव, सीतापुर जिला प्रभारी लवकुश वर्मा, महमूदाबाद तहसील महासचिव दीपक विमल,राममनोरथ, मोनू,गुलशन,माधुरी,राधा, शुभाषिनी,राजाराम,सुरेंद्र,टिंकू,मनोज,सुरेश सहित दर्जनों लोगों ने आशीर्वाद दिया।
बेटी जब मंडप में पहुंची तो हजारों लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा ऐसा प्रतीत होता था। किसी राजा की कन्या इस मंडप से विदा हो रही हो कन्या और वर दोनों पक्षों के लोग जनसमूह देखकर भावुक हो गए और साहस का पड़े की शिवानी बिटिया की शादी ऐतिहासिक साबित होगी। वर कन्या दोनों पक्षों ने पूरे मन से संस्थान अध्यक्ष ज्ञानू सिंह सहित महासभा के पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया।

पुलिस के साथ सम्मानित किए गए सहयोगी और कलमकार
पिछले 35 वर्षों से निर्बाध रूप से रानीगंज में होने वाला जागरण बाराबंकी जिले सहित आसपास के जिले में मशहूर है। कार्यक्रम स्थल को मां वैष्णो देवी के दरबार सा सजाया जाता है। मां के दरबार को सजाने में करीब एक माह का समय लगता है। कार्यक्रम के आखिरी दिन कार्यक्रम अध्यक्ष श्री सिंह कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी साथियों का सम्मान करते हैं। इसी क्रम में रामनवमी को शुक्रवार रात श्री सिंह ने पुलिस चौकी इंचार्ज सुंधियामऊ अमित कुमार,महिला सब इंस्पेक्टर नीतू कुशवाहा,हेड कांस्टेबल दीपक सिंह,हेड कांस्टेबल योगेश सिंह,कांस्टेबल प्रदीप सिंह,सुनील चौहान, कॉन्स्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल सरिता यादव, कांस्टेबल अंजलि, कांस्टेबल कुशुम के साथ करीब आधा दर्जन पत्रकार और दर्जनों सहयोगी को सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button