हाथरस में भगदड़ हादसे के आरोपी देव प्रकाश मधुकर को पुलिस ने कोर्ट में किया पेश

हाथरस। हाथरस में भगदड़ हादसे के आरोपी देव प्रकाश मधुकर को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। देवप्रकाश मधुकर को बीते दिन दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। भगदड़ हादसे में एक्शन लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

वहीं, साकार विश्व हरि के वकील एपी सिंह ने दावा किया था कि मधुकर ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। वह खराब स्वास्थ्य के चलते दिल्ली के अस्पताल में भर्ती था। हालांकि, हाथरस पुलिस ने सरेंडर की दावे का खंडन करते हुए इसे गिरफ्तारी बताया।

बता दें कि मधुकर पर पुलिस ने एक लाख का इनाम रखा हुआ था। वहीं, न्यायिक जांच आयोग की टीम भी शनिवार को हाथरस पहुंची है। मधुकर समेत तीन आरोपियों को शुक्रवार की रात दिल्ली के नजफगढ़ से गिरफ्तार होने की जानकारी एसपी ने दी है। साथ ही नारायण विश्व हरि को राजनीतिक फंडिंग की आशंका जताई है।

Related Articles

Back to top button