बिहार में एमएलसी चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया जारी…

पटना। हरेक उम्मीदवार की जाति जानने के लिए बेचैन लोगों को यह जानकर खुशी होगी कि विधान परिषद चुनाव में भाजपा और महागठबंधन ने एक टिकट पर दो-दो खेल दिखा दिया। राजद की दो और भाजपा की एक महिला उम्मीदवार की अंतरजातीय शादी हुई है। इस बार टिकट पर फैसला लेने में तेजस्वी यादव ने भी अहम भूमिका निभाई है।

चाहे तो इनके पतियों की जाति के लोग भी गर्व कर सकते हैं। विधायकों के वोट से भरी जाने वाली विधान परिषद की 11 सीटों के लिए अभी निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है। नामांकन 11 मार्च तक है।दलीय उम्मीदवारों के नाम घोषित हो गए हैं।

महागठबंधन के उम्मीदवारों की सूची में दो महिलाएं हैं। भाकपा माले की शशि यादव छात्र राजनीति से जुड़ी रही हैं। उन्हीं दिनों उनकी शादी धीरेंद्र झा से हुई। झा उस समय आल बिहार स्टूडेंट्स यूनियन के महासचिव थे। अभी माले की नेतृत्वकारी टीम के हिस्सा हैं।

राजद की उर्मिला ठाकुर अति पिछड़ी नाई जाति की हैं। इनके पति अशोक यादव हैं। दोनों लंबे समय से राजद से जुड़े हुए हैं। भाजपा की अनामिका सिंह राजपूत जाति की हैं। इनके पति डा. प्रवीण कुमार हैं। ये कुर्मी जाति के हैं। हाई टेक अस्पताल समूह इन्हीं के स्वामित्व में चल रहा है।

लोकसभा चुनाव में मिल सकता है फायदा
एमएलसी में जातिय समीकरण बिठाने से दोनों पार्टी को लोकसभा और आगामी विधानसभा चुनाव में फायदा मिल सकता है। पति की अलग जाति और पत्नी की अलग जाति दोनों गठबंधन को वोट बैंक को साधने में मदद करेगी।

Related Articles

Back to top button