भारत की किसी भी कंपनी में 5 बोर्ड सदस्यों में एक महिला निदेशक का होना जरूरी…

2013 में कंपनीज एक्ट में एक बदलाव किया गया कि भारत की किसी भी कंपनी में 5 बोर्ड सदस्यों में एक महिला निदेशक का होना जरूरी है। यही वजह है कि 10 वर्षों में महिलाएं शीर्ष पदों पर बड़ी संख्या में दिखने लगी हैं।

नैंन्सी फ्राइडे की एक किताब का नाम है- वुमन ऑन टॉप। आज इस पुस्तक के टाइटल को देश की कंपनियों में शीर्ष पदों पर बैठी महिलाएं सार्थक कर रही हैं. कंपनियों के बोर्ड में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए 10 साल पहले लाए गए कानून का असर दिखने लगा है। वर्ष 2013 में कंपनी अधिनियम लागू किया गया था। इस कानून के तहत कंपनी के बोर्ड में कम से कम एक महिला का होना जरूरी है। इस वजह से देश की टॉप 500 यानी निफ्टी 500 की कंपनियों के निदेशक मंंडल में अब महिलाओं का भागीदारी 20% हो गई है जो 2013 में महज 5त्न थी। यानी हर 5 बोर्ड सदस्य में अब एक महिला शामिल हैं। यह देश खासकर कॉरपोरेट सेक्टर में बढ़ती नारी शक्ति को दर्शाता है।

देश की कई कंपनियों में 50% से ज्यादा भागीदारी

कई कंपनियां तो ऐसी हैं जिनके बोर्ड में महिलाओं की भागीदारी 50% से ज्यादा है। हालांकि, दर्जनों ऐसी कंपनियां हैं जिनके बोर्ड में महिलाओं की भागीदारी अभी भी महज 5-7त्न तक ही सीमित है। निफ्टी-500 कंपनियों में से 223 यानी 45% कंपनियां ऐसी हैं, जिनमें केवल एक महिला निदेशक हैं। वहीं टॉप 500 में से 22 कंपनियों के बोर्ड में महिलाओं की हिस्सेदारी 40% से भी अधिक हैं। हालांकि विदेश से तुलना करें तो अमरीका के एसएंडपी 500 कंपनियों के बोर्ड में हर 3 निदेशकों में से एक महिला हैं।

500 कंपनियों में से 223 कंपनियों के निदेशक मंडल में केवल एक महिला डायरेक्टर
885 महिला डायरेक्टर देश की टॉप 500 कंपनियों में, इनमें कुल बोर्ड सदस्यों की संख्या 4,783 है
22 कंपनियों के बोर्ड में 40त्न से अधिक महिलाएं, ओपोलो हॉस्पिटल के बोर्ड में पुरुषों से अधिक महिलाएं
81 कंपनियों के निदेशक मंडल में कम से कम 10 सदस्य, लेकिन इनमें केवल एक महिला निदेशक
इनमें अधिक महिला निदेशक

कंपनी

कंपनियां महिला बोर्ड साइज हिस्सेदारी
जोमैटो 04 07 57%
हिंदुस्तान जिंक 05 09 55%
कमिंस इंडिया 05 09 55%
अपोलो हॉस्पिटल 06 11 54%
नेस्ले इंडिया 04 08 50%

इनमें महिलाओं की हिस्सेदारी सबसे कम
कंपनी महिला बोर्ड साइज हिस्सेदारी

एलएंडटी 01 19 05%
एलआइसी 01 15 7.5%
पेज इंडस्ट्रीज 01 15 7.5%
आइडीबीआई 01 15 7.5%
मुथूट फाइनेंस 01 14 7%

बोर्ड में ऐसे बढ़ी महिलाएं
साल हिस्सेदारी
2013 05%
2019 12.6%
2023 20%

देश महिलाओं की हिस्सेदारी

निफ्टी 500 (भारत) 20%
एमसएंडपी 500 (अमरीका) 35%
एफटीएसई 350 (ब्रिटेन) 31%

Related Articles

Back to top button