IMD ने जारी किया बारिश का येलो अलर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी बनी हुई है। आज रविवार को भी उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। देर शाम तक कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार से बुधवार तक तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

इस वजह से तीन दिन मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। तब उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने पर तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है। इसलिए उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज
रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मध्यम श्रेणी में हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी हुई है। रविवार सुबह दिल्ली का एयर इंडेक्स 105 रहा। इस वजह से हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में है। बारिश होने पर एयर इंडेक्स में सुधार होने की संभावना है। इस वजह से हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में पहुंच सकती है।

Related Articles

Back to top button