जल होगा तो कुम्भ होगा, वृक्ष होगा तो वर्षा होगी : केशव प्रसाद मौर्य

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ जन अभियान 2024 के अंतर्गत ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत चंद्रशेखर आजाद पार्क में पौधरोपण किया। उन्होंने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जल होगा तो कुम्भ होगा, वृक्ष होगा तो वर्षा होगी। इसलिए एक पेड़ भी कटे तो दस पेड़ लगाने चाहिए। प्रदेश में आज 36 करोड़ 50 लाख पौधरोपण हो रहा है। तो 85 लाख प्रयागराज भी करके उत्तर प्रदेश और प्रयागराज इतिहास रच रहा है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि वृक्षारोपण समारोह मात्र नहीं है बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए जीवन जल व वायु देने का कार्य करेंगी। यदि वर्षा समय से नहीं हो रहीं तो यह मानव समाज इसके लिए जिम्मेदार है। इस लक्ष्य से कम सामाजिक लक्ष्य भी नहीं होना चाहिए। जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी व्यापक तौर पर पाैधरोपण करें। वर्षा काल में नीम, पीपल, महुवा, शीशम आदि लगाकर जिम्मेदारी समझना चाहिए। अविरल गंगा निर्मल गंगा, में स्नान करने के लिए पिछली बार कुम्भ में 24 करोड़ लोग आए थे। इस बार 50 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि हम बच्चों का जन्मदिन मनाते हैं तो पौधे लगाकर उसका भी जन्मदिन मनाएं। इससे बच्चों का वृक्षों से लगाव हो जाता है। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम लगाने और लगवाने को पुण्य का कार्य बताया और कहा कि एक पेड़ मां के नाम गंगा मां, यमुना मां सरस्वती मां या किसी के नाम अवश्य लगाकर कर्तव्य निभाएं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है। प्रयागराज दशाश्वमेध घाट से जल लेकर कांवड़िए जाएंगे, कोई प्रोपइटरशिप लिखता है तो वह जल लेकर जाने वाले के लिए पवित्रता का पर्याय है। इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। इस विषय को लेकर विपक्षी सिर्फ प्रोपोगंडा फैला रहा है। इस अवसर पर केशव प्रसाद मौर्य ने पीपल, सागौन, आम आदि के वृक्ष लगाए और अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद को नमन किया। कार्यक्रम का संचालन जीआईसी इंटर कॉलेज के लेक्चरर डॉ प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।

इस अवसर महापौर गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, केपी ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ सुशील सिन्हा, भाजपा प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, यमुनापार जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी, दिलीप चतुर्वेदी, कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, अंकुश, अनिल भट्ट, विजय श्रीवास्तव आदि सैकड़ाें भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button