घंटाघर इलाके में गैस सिलेंडर फटने से मकान में लगी भीषण आग…

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के घंटाघर इलाके में आज रविवार सुबह एक मकान में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। सूचना पर आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर दमकल विभाग की आठ गाड़ियां भेजी गई।

मकान में फंसे 16 लोगों को बाहर निकाला गया
ताजा जानकारी के मुताबिक, एक एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट होने के बाद फ्लैट की दूसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।

वहीं, इस दौरान मकान में फंसे 16 लोगों को सकुशल रेस्क्यू किया गया है। इनमें 3 पुरुष, 7 महिला और 6 बच्चे शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button