घर- घर जाकर पार्टी का करें प्रचार-प्रसार

रतसर (बलिया)। स्थानीय नगर पंचायत के एक निजी मैरेज हाल में रविवार को भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष संजय यादव का गड़वार मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह द्वारा स्मृति चिह्न, बुके एवं अंगवस्त्र देकर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद फेफना विधान सभा के शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं पूर्व पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

मंडल कार्य समिति बैठक की विधिवत शुरूआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धा पुष्प अर्पित करने के उपरांत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक है,सभी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। कहा कि कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक जाकर लोगों को प्रदेश व केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताए, ताकि लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में पता चल सके। जिसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कस लेनी है।

इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि घर- घर जाकर पार्टी का प्रचार-प्रसार करें। पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर पहुंचाने के लिए हर जगह समान विचारधारा के लोगों की सक्रियता प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से आवश्यक है। यहां भाजपा जनसंघ के काल से ही काफी मजबूत है। जिसका श्रेय यहां के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को जाता है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश ने बताया कि भाजपा राष्ट्रहित में कार्य कर रही है। शीर्ष नेतृत्व के मेहनत और गरिमा को बनाए रखने के लिए हमें अपनी सक्रियता बनाए रखना होगा। इस अवसर पर उपेन्द्र पाण्डेय,टुनटुन उपाध्याय, पिंटू पाठक,विजय गुप्ता,विजय वर्मा, राजेन्द्र तिवारी, भोला जी,देवेन्द्र गिरि,मनीष, सच्चिदानन्द,अंजनी सिंह, इस्तियाक, राघवेन्द्र सिंह,बेचू प्रसाद,उद्धव जी, महेन्द्र,योगेश कुमार,धनेशर,रवि सिंह,मुसन सिंह वीरेन्द्र,चन्दन एवं रिंकू उपाध्याय मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button