नेपाल में भारी बारिश के बाद बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट जारी

तटबंध के नीचे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने का आदेश

गोपालगंज। नेपाल में भारी बारिश के बाद बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है।तटबंध के नीचे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने का आदेश दिया गया है।

नेपाल व गंडक के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से गोपालगंज व इसके आस-पास के क्षेत्रों में प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है।

डीएम मो मकसूद आलम ने बांध के नीचे रहने वाले लोगों को उच्चे स्थान पर जाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही गंडक के तटबंध की निगरानी व सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अभियंता प्रमुख बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण जल संसाधन विभाग ने गोपालगंज और मुजफ्फरपुर के डीएम को पत्र लिखकर 6 जुलाई को नेपाल के देवघाट में 4 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की स्थिति में बाढ़ निरोधात्मक कार्य पूरा करने का आदेश दिया है।

नेपाल के नारायण घाट, सेमरा, पोखरा आदि के तराई इलाकों में भारी बारिश जारी रहने को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। जिसमें 4 दिन भारी बारिश होने की संभावना हैं। इससे नदी में उफान आने की आशंका है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के इंजीनियरों के अनुसार लगातार जलस्तर बढ़ रहा हैं।गंडक नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि व जिला प्रशासन के हाई अलर्ट जारी किए जाने के बाद नदी तटवर्ती गांवों के लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश में जुट गए हैं। हालांकि प्रशासन बाढ़ की संभावना को देखते हुए 50 स्थानों पर शरण स्थल ओर 50 स्थानों पर कम्यूनिटी किचेन तथा प्रखंडों में पशुओं के लिए भी शरण स्थल चिन्हित किया है, जिससे बाढ़ की त्रासदी की स्थिति में लोगों को शरण स्थल पर सुरक्षित रखा जा सके।

जिले में बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। 72 किलोमीटर लंबे तटबंध पर प्रति किलोमीटर एक गृह रक्षक तैनात किए गए जो न केवल तटबंध को ग्रामीणों से सुरक्षित रखेंगे बल्कि जहां भी खतरे की आशंका होगी उसकी सूचना तत्काल विभाग और जिला प्रशासन को देंगे। प्राइवेट नाव चिह्नित कर इकरारनामा किया गया हैं।

Related Articles

Back to top button