गर्मी ने किया लोगों को बेहाल, दो पीआरडी जवान समेत तीन की लू से मौत

हमीरपुर : थाना जरिया के इटैलिया बाजा गांव में पूर्व बार संघ अध्यक्ष के पुत्र पीआरडी जवान की बीती रात में मौत हो गई। परिजनों ने लू लगने के कारण मौत होने की बात कहते हुए पुलिस को सूचना दी है।
इटैलिया बाजा गांव निवासी पूर्व बार संघ अध्यक्ष सरीला रामआसरे ओमरे का चालीस वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार पीआरडी जवान था और वर्तमान में चिकासी थाना में ड्यूटी करता था। वह शनिवार को घर आया था और रविवार को वह ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से गया और गोहांड से वापस घर आ गया। इसके बाद रात में वह खाना खा पीकर लेट गया और सुबह वह देर तक नहीं उठा तो परिजनों ने देखा। जहां वह मृत अवस्था में पाया गया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूर्व बार संघ अध्यक्ष रामआसरे ओमरे का कहना है कि लू लगने से पुत्र की मौत हुई है। इसी तरह से मनकहरी गांव निवासी 57 वर्षीय पीआरडी जवान नंदलाल भी लू की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। यह सरीला चौकी में ड्यूटी करता था। वहीं बांदा जनपद के गांव अलोना निवासी मृतक अरुण सिंह 42 पुत्र विजय करण सिंह का भी शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। उसकी नाक से निकले खून के निशान भी मिले हैं। इसकी भी मौत लू लगने से मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button