उच्च प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक हावर्ड वर्ल्ड रिकार्ड में होगें शामिल

हमीरपुर : मौदहा विकासखंड के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाचार्य को हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किए जाने पर परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों में खुशी की लहर दौड़ गई है और लोग बधाई देकर के साथ निरंतर प्रगति पथ पर चलने की कामना कर रहे हैं।
विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्हरिया में कार्यरत इंचार्ज प्रधानाचार्य आशीष कुमार को विश्वविद्यालय द्वारा विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष में 10 जनवरी को सबसे बड़ा कवि सम्मेलन बुलंदी संस्था की ओर से आयोजित होगा। हिंदी नामक इस कवि सम्मेलन को हावर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन की ओर से विश्व रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। इस कवि सम्मेलन में इंचार्ज प्रधानाध्यापक को भी आमंत्रित किया गया है। संस्था के संस्थापक अंतरराष्ट्रीय कवि बादल बाजपुरी एवं संरक्षक अंतरराष्ट्रीय कवि पंकज प्रकाश ने आशीष कुमार जी को आमंत्रित किया है। बताते चलें बुलंदी संस्था ने 2021 में 207 घंटे एवं 2022 में 400 घंटे अनुवरत वर्चुअल काव्य सम्मेलन करवा कर दो बार विश्व रिकॉर्ड बना चुकी है। जिससे इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया। बुलंदी संस्था उत्तराखंड के बाजपुर से संचालित होती है, जिसमें नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान करना है और इसके लिए संस्था निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही है। बहुत ही कम समय में बुलाती सस्ता बहुत ही बड़े-बड़े आयोजन आयोजित करा चुकी है। संस्था का यह तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्य जगत की सुर्खियों में बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button