प्रधानमंत्री मोदी को काला झंडा दिखाने निकले युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

रायगढ़। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सैकड़ों युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को विरोध स्वरूप हाथों में काला झंडा और काले रंग का पोस्टर लिए नरेंद्र मोदी हाय-हाय और मोदी गो बैक के नारे लगाते हुए कोड़ातराई की ओर रवाना हुए तो पुलिस ने उन्हें शहर में ही रोक लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज रायगढ़ के कोड़ातराई में आगमन होने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर काला झंडा लेकर उनका विरोध करने के लिए पहले से युवा कांग्रेस ने तैयारी कर रखी थी। इस दौरान युवा कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुएआगे बढ़े। पुलिस द्वारा सलाह देने पर भी वे नहीं माने तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि युकां अध्यक्ष आशीष जायसवाल समेत सैकड़ों की संख्या में प्रधानमंत्री मोदी के विरोध के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पहले से ही कड़े इंतजाम किये थे। स्थिति नियंत्रण से बाहर न हो, इसके लिए पुलिस के कुछ बड़े अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। कांग्रेसियों के इस प्रदर्शन की तैयारी को देखते हुए पुलिस भी मुस्तैद है। पुलिस द्वारा शहर भीतर ही कांग्रेसियों को गिरफ्तार करने की कवायद की जा रही है।

Related Articles

Back to top button