
Hardoi News : उत्तर प्रदेश हरदोई से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं..जहां हाल ही में एक विवाह समारोह में अपशगुन की आशंका के कारण लड़की पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया, जिससे बरात को बिना शादी के लौटना पड़ा। यह घटना उत्तर प्रदेश के एक गांव में घटी, जहां लड़की पक्ष ने विवाह के दिन अपशगुन की आशंका जताते हुए शादी से मना कर दिया। इस कारण बरात को बिना शादी के लौटना पड़ा, जिससे दोनों परिवारों में तनाव और असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस प्रकार की घटनाएं समाज में विवाह की परंपराओं और विश्वासों के महत्व को दर्शाती हैं। हालांकि, अपशगुन की अवधारणा सांस्कृतिक और पारंपरिक विश्वासों पर आधारित है, लेकिन आधुनिक समाज में इसे तर्कसंगत दृष्टिकोण से देखा जाता है। इस घटना के बाद, दोनों परिवारों के बीच बातचीत और समझौते की प्रक्रिया शुरू की गई है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके और विवाह की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
ये भी पढ़ें…Noida News : पाली में बनेगा पहला सीएम अभ्युदय कंपोजिट स्कूल..

भांवरों के दौरान दुल्हन की मां ने अचानक ही अपशगुन होने की आशंका जताते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। यह सुनकर वधू पक्ष के लोग सकते में आ गए और शादी करने से इनकार कर दिया। वर पक्ष के लोगों ने काफी देर तक समझाया, लेकिन बात नहीं बनी। शुक्रवार दोपहर बिना दुल्हन के ही बरात वापस चली गई। संडीला के मोहल्ला गढ़ी मंडई इमलियाबाग निवासी बबलू सक्सेना की शादी सांडी के मोहल्ला नवाबगंज निवासी अशोक सक्सेना की पुत्री दुर्गा सक्सेना से तय हुई थी। तय कार्यक्रम के मुताबिक बरात बृहस्पतिवार रात सांडी नगर के मंगला देवी मंदिर परिसर पहुंची। जयमाल और भोजन के बाद दूल्हा-दुल्हन एक ही कार से नवाबगंज स्थित मकान पर भांवरों के लिए देर रात पहुंचे।
ये भी पढ़ें..Aligarh News : कई अधिकारी आएं जांच के घेरे में,आज शासन को सौंपी जाएगी रिपोर्ट..
भांवरे पड़ने से पहले ही दुर्गा की मां ने अचानक बड़बड़ाना शुरू कर दिया। वह कहने लगी कि शादी के बाद कुछ अपशगुन होगा और बड़ी घटना घटेगी। इससे घबराकर वधू पक्ष के लोगों ने शादी से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों के बीच शुक्रवार दोपहर दो बजे तक सुलह समझौते की कोशिश चली, लेकिन वधू पक्ष के लेाग नहीं माने। मामला थाने तक भी पहुंचा, लेकिन पुलिस ने आपस में ही मामला सुलझा लेने की नसीहत दी। इसके बाद गणमान्य लोगों के बीच समझौता हुआ। अब तक हुए खर्च को एक दूसरे को सौंप देने की सहमति बनी। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के वापस चली गई।
ये भी पढ़ें..Jhansi News : युवक की इलाज न मिलने से मौत, ईएमओ निलंबित..