दुख हरता सुख करता .. मंगल मूर्ति जै गणेश देवा ..आज बिराज गए घर- घर

जोधपुर। विघ्न बाधा हरने वाले और प्रथम पूज्य भगवान गणेश की चतुर्थी का पर्व शनिवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणेश मंदिरों मेें विशेष पूजा अर्चना के साथ आज से गणेश महोत्सव का आगाज भी हो गया। अनंत चतुर्थदशी तक गणेश महोत्सव मनाया जाएगा। आज घर- घर गणपति बप्पा मोरिया की गूंज के साथ स्थापित किए गए। इसके अलावा शहर के गली मोहल्लों मेें भी गणपित की प्रतिमाएं स्थापित की गई। केंद्रीय विधि मंत्री जोगाराम पटेल दोपहर में रातानाडा स्थित गणपति मंदिर पर पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिए जाने के साथ प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रदेश के मंगल की कामना उनके द्वारा की गई।

शहर के ऐतिहासिक रातानाडा मंदिर में आज सुबह से ही भक्तों की बड़ी भीड़ देखी गई। यहां पर सुबह विशेष पूजा अर्चना के साथ गणपति का श्रृंगार किया गया। भगवान गणपतिजी को मोतीचूर, मोदक, गुड़ लडू व अन्य पकवानों के भोग लगाए जा रहे है। लोगों ने सुख शांति व समृद्धि की मंगल कामना की। इसके साथ सोजती गेट, किला रोड पर पर साल में एक बार खुलने वाले गणेश मंदिर पर भी काफी भक्तों की भीड़ देखी गई।

यातायात व्यवस्था में बदलाव, पुलिस अधिकारी मौजूद :

रातानाडा एरिया में शनिवार को याताायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी अलग से रखी गई है। पुलिस के आलाधिकारियों की तरफ से मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम भी किए गए है। आरएसी के साथ थानों के जवानों की ड्यूूटी लगाई है। पुलिस की अलग अलग टीमों को लगाया गया है साथ ही सीसीटीवी कैमरों से विशेष नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button