चंदौली में दर्शन-पूजन करने आई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

चंदौली। बारहवीं की 17 वर्षीय छात्रा के साथ गुरुवार देर शाम पशु चराने वाले तीन युवकों ने गहिला बाबा जंगल में सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर शुक्रवार रात मुकदमा दर्ज कर दो आरोपितों को हिरासत में लिया है, जबकि एक की तलाश हो रही है।

तीन लड़कों पर लगे हैं आरोप
चंदौली के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि दुष्कर्म का आरोप तीन लड़कों पर है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी एक युवक के साथ बाइक से गहिला बाबा मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आई थी। मंदिर से कुछ दूर जंगल में तीन चरवाहों ने उनकी बाइक रोक दी और मारपीट कर युवक को पेड़ से बांध दिया। उन्होंने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए।

स्वजन को दी घटना की जानकारी
किशोरी ने युवक को बंधन से मुक्त कराया और घर जाकर स्वजन को घटना की जानकारी दी। शुक्रवार को उसने अपने पिता के साथ पुलिस को तहरीर दी। सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया गया है।

Related Articles

Back to top button