सरकार की बेतुकी नीतियों ने महिलाओं का घर का खर्च चलाना किया मुश्किल- अन्नू टंडन

उन्नाव। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन सिकंदरपुर कर्ण ब्लाक के विधानसभा भगवंत नगर में सम्पन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश यादव द्वारा की गई।
इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव जी की मंशा हमेशा से रही है कि देश प्रदेश का किसान, मजदूर, युवा खुशहाल व प्रगतिपथ पर चले तब देश तरक्की करेगा। सभी कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करना है।
सपा की राष्ट्रीय सचिव अन्नू टण्डन जी ने सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज मुल्क की आधी आबादी यानी महिलाओं की स्थिति यह हो गई है कि सरकार की बेतुकी नीतियों के कारण घर का खर्चा चलाना तक मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा महिला अत्याचार की घटनाओं में भी बृद्धि हुई। इन हालातों में हम सबको मिलकर अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनानी होगी तभी हालात सुधरेंगे।

इस दौरान पूर्व विधायक राम कुमार , पूर्व एमएलसी सुनील सिंह साजन, पूर्व विधायक सुन्दर लाल लोधी, पूर्व प्रत्याशी भगवंत नगर अंकित परिहार व सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। बैठक में सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में कुछ अलग ही जोश दिखा। समाजवादी पार्टी उन्नाव के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को भारी बहुमत से जीताने के संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button