राजस्थान में बनेगी डबल इंजन की सरकार : डॉ. धनसिंह रावत

धौलपुर:- उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने कहा है कि प्रदेश की गहलोत सरकार सभी मोर्चाें पर विफल रही है। भ्रष्टाचार, पेपर लीक एवं महिलाओं के प्रति अत्याचारों में बढोतरी से जनता आहत है। इसलिए राजस्थान में कांग्रेस सरकार की विदाई तय है। इसके बाद अब राजस्थान में भी डबल इंजन की सरकार बनेगी।

भाजपा के धौलपुर जिले के चुनाव प्रभारी डॉ. रावत शुक्रवार को धौलपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. शिवचरण कुशवाहा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में जुटें। जनता अब राजस्थान में सत्ता परिवर्तन का संकल्प ले चुकी है। कार्यक्रम में धौलपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. शिवचरण कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान उनकी पहली प्राथमिकता है। इसलिए सभी कार्यकर्ता आपसी मतभेद बुलाकर पूरी ऊर्जा के साथ चुनाव में जुटें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर ने कहा कार्यकर्ता भाजपा की रीड है। चुनाव के दौरान सभी कार्यकर्ता अपने-बपने बूथ पर मजबूती के साथ डटे रहें तथा पूरी ताकत के साथ धौलपुर जिले की सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिता कर विधानसभा भेजें। कार्यक्रम में धौलपुर से भाजपा के पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष बांकेलाल लोधा, भाजपा नेत्री रजनीकांता कुशवाहा, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन रघुवीर चौधरी, भाजपा नेता अकील अहमद, धौलपुर विधानसभा संयोजक विजय श्रीवास्तव, भाजपा महिला मोर्चा की जिला संयोजिका कल्पना शर्मा, सोशल मीडिया सेल की सह संयोजिका शशि त्यागी, आईटी सेल प्रभारी हरेन्द्र राव,भाजपा के धौलपुर ब्लाक अध्यक्ष विशाल सिंघल एवं मुश्ताक कुरैशी सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button