
Gorakhpur News : अभिषेक हत्याकांड से जुड़े मामले में पुलिस ने दूसरे फरार आरोपी ज्ञानेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, मुख्य आरोपी अभी भी फरार है और उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें सक्रिय हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ज्ञानेंद्र सिंह ने अभिषेक की हत्या में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और वह घटना के बाद से फरार था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच को और गहराई से आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं, जो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने कहा है कि मुख्य आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अभिषेक की हत्या के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल था, और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। स्थानीय लोगों ने इस मामले की जल्दी सुलझाने की मांग की है।
ये भी पढ़ें…Pilibhit News : विदेश जाने के लिए युवक ने बनवाए,फर्जी दस्तावेज,जानें क्यों ?

रविवार की रात में करीब दो बजे बरात से अभिषेक उर्फ चंचल लौट रहा था। चौराहे पर जैसे ही बरातियों वाली बस से नीचे उतरा, गांव के चौराहे पर खड़े मानवेंद्र सिंह उसके चचेरे भाई ज्ञानेंद्र सिंह व साथी अतुल सिंह उर्फ बिट्टू ने घेर लिया और हत्या कर दी।गोरखपुर के बेलघाट में अभिषेक सिंह की हत्या के आरोप में नामजद दूसरे आरोपी ज्ञानेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है पुलिस की बढ़ती सख्ती को देखते हुए ज्ञानेंद्र गोरखपुर छोड़कर कहीं और भागना चाह रहा था। इसी फिराक में बुधवार की रात रेलवे स्टेशन पहुंचा था।
ये भी पढ़ें…Jaunpur Accident : वाराणसी- लखनऊ मार्ग पर भीषण हादसा, नौ की मौत !

सूचना के आधार पर कैंट था्ने की पुलिस और क्राइम ब्रांच ने इसे गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया। बेलघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सोपाई में 16 फरवरी की देर रात करीब 2 बजे शादी कार्यक्रम से वापस आते समय अभिषेक सिंह उर्फ चंचल (31) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अभिषेक सिंह भी अपने गांव के ही तीन युवकों के साथ बरात गया था। पिता अशोक व चचेरे भाई शिवेंद्र सिंह उर्फ शुभम ने पुलिस अधिकारियों को बताया- कि गांव का मानवेंद्र सिंह बालू के खनन का काम करता है। दो दिन पहले उसके भाई शैलेंद्र से अभिषेक की रुपये के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई थी।
ये भी पढ़ें…Sitapur News : जानें कितने उपनिरक्षकों के पद का हुआ तबादला !

जिसके बाद मानवेंद्र ने हत्या करने की धमकी दी थी। रविवार की रात में करीब दो बजे बरात से अभिषेक उर्फ चंचल लौट रहा था। चौराहे पर जैसे ही बरातियों वाली बस से नीचे उतरा, गांव के चौराहे पर खड़े मानवेंद्र सिंह उसके चचेरे भाई ज्ञानेंद्र सिंह व साथी अतुल सिंह उर्फ बिट्टू ने घेर लिया। पहले इन लोगों ने अभिषेक को पीटा फिर सीने में दाएं तरफ पिस्टल सटाकर गोली मार दी। पुलिस ने एक आरोपी अतुल सिंह उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है, अन्य की तलाश चल रही है।