गणेश-लक्ष्मी, मोमबत्ती, दीया व पटाखे की लोगों ने की खरीददारी

रंग बिरंगी रोशनी के साथ ही खुशबू से महकेगा आंगन

दीपावली की पूर्व संध्या पर खरीददारी के लिए उमड़ी भीड़

बलिया। दीपावली को लेकर लोगों में उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। खरीदारी को लेकर जहां आम लोग उत्साहित हैं, वहीं दूसरी ओर बेहतर कारोबार को लेकर व्यापारियों के चेहरे पर भी खुशी साफ झलक रही है। दीपावली की पूर्व संध्या पर शनिवार को नगर के रामलीला मैदान में लोगों ने पटाखे की खरीदारी की। इसके अलावा गणेश-लक्ष्मी, मोमबत्ती, दीया आदि की खरीददारी की। इसके साथ ही कपड़े से लेकर पूजन सामग्री तक की खरीदारी की। ग्राहकों को लुभाने के लिए बाजार में विभिन्न कंपनियों की तरफ से आकर्षक छूट और एक निश्चित उपहार रखा गया है।

दीपावली रोशनी का पर्व है। इस दिन प्रत्येक घरों को रोशनी करने के लिए दीये जलाए जाते है। इस बार रंग-बिरंगी रोशनी के साथ ही विभिन्न प्रकार की खुश्बू भी लोगों के आंगन में महकेगी। बाजार में रंग-बिरंगी खुश्बूवाली मोमबत्ती व दीये लोगों के लोगों की पहली पसंद है। रोज फ्लावर, चमेली के फूल, चाकलेट, लेमन जैसी खुश्बू वाली विभिन्न प्रकार की मोमबत्ती खास डिजाइन में बाजार में बिक रही है।

मोमबत्ती के जलते ही मोमबत्ती की खुश्बू चारों तरफ फैलने लगती है। इसी प्रकार गणेश व लक्ष्मी की मूर्ति के साथ ही रोली, चुनरी, आसनी, माला व अन्य पूजन सामग्री की खरीददारी की। वहीं भइया दूज के मद्देनजर कुटकी, बताशा, पटौरा, चिउरा, धान की लाई आदि की खरीददारी की। वहीं घर को सजाने के लिए शुभ दीपावली, शुभ-लाभ, वेलकम,स्वागतम आदि के विभिन्न प्रकार के स्टीकर व रंगोली के सांचा की खरीददारी की।

दीपावली को लेकर सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
दीपों का पर्व दीपावली को शांतिपूर्ण और सौहार्द के माहौल में मनाए जाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

वहीं दूसरी ओर पटाखों से होने वाले किसी घटना-दुर्घटना के मद्देनजर अग्निशमन विभाग भी पूरी तरह मुश्तैद रही। नगर में जाम न लगे, इसके लिए यातायात विभाग ने चौक में जाने वाले मार्गो पर बैरिकेंटिग कर रखा है। वहीं ई-रिक्शा चालकों को प्रतिबंध कर दिया गया है। बावजूद ग्राहकों की भीड़ खरीददारी के लिए चौक में जमी रही।

Related Articles

Back to top button