नगर पालिका कार्यालय पर धूमधाम से मनायी गयी गाँधी जयंती व शास्त्री जयंती

पीलीभीत। दो अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के शुभ अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने अपने नगर पालिका कार्यालय पर अपने पिताजी रामबहादुर गुप्ता के साथ ध्वजारोहण किया व दोनों महान पुण्यात्माओं के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उनको हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही गाँधी पार्क जाकर महात्मा गाँधी जी की मूर्ति पर भी माल्यार्पण किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष भाजपा हर्ष प्रधान, नगर कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह मुखिया,सभासद अनुज कुमार गुप्ता, सभासद सुशील कुमार गुप्ता, विवेक तिवारी, सभासद पति तौफीक अहमद कादरी, सभासद नादिर रज़ा बरकाती, लेखाकार दिनेश भारती, दुर्वेश कुमार,अखिलेश मिश्रा, रामशंकर श्रीवास्तव व अन्य नगर पालिका कर्मी सम्मानित गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button