गलुरु ट्रैफिक पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत 300 से ज्यादा लोगों पर की कार्रवाई

बेंगलुरु। नए साल की पूर्व संध्या पर बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत 300 लोगों पर कार्रवाई की और उन पर केस दर्ज किया। इसकी जानकारी देते हुए अधिकारियों ने कहा कि विशेष अभियान के तहत शराब के नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में 300 लोगों को पकड़ा। पुलिस ने कहा कि उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।

7620 से ज्यादा वाहनों की जांच की
पुलिस के मुताबिक, रविवार को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान उन्होंने 7620 से ज्यादा वाहनों की जांच की। जांच के दौरान 330 वाहन चालकों को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। इस बीच, रविवार और सोमवार के बीच बेंगलुरु और उसके आसपास 14 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं।

बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 31 दिसंबर, 2023 को आधी रात तक कुल एक घातक दुर्घटना और दस गैर-घातक दुर्घटनाएं दर्ज की गईं। उन्होंने बताया कि इसी तरह, एक जनवरी, 2024 को आधी रात से सुबह सात बजे के बीच कुल तीन घातक दुर्घटनाएं हुईं।

Related Articles

Back to top button