करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या पर रोष, कलेक्ट्रेट में की नारेबाजी…

हमीरपुर : राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया और राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या करने वालों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है।
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष व बुंदेलखंड प्रभारी मानवेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में तेजप्रताप सिंह तंजू, गुरुप्रताप सिंह, केदार सिंह, सौरभ सिंह, विक्रम सिंह चंदेल, अमन त्रिपाठी, पंकज सिंह चौहान, विकास सिंह, धर्मवीर सिंह, विकास सिंह, उपेंद्र सिंह, संजीव सिंह सेंगर, सचिन सिंह सेंगर, चंदन सिंह, अमित सिंह ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश यादव को सौंपते हुए कहा कि 5 दिसंबर को राजस्थान के जयपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह की नृशंस हत्या कर दी गई थी। जिससे सर्व समाज में आक्रोश व्याप्त है। इस घटना को लेकर सभी लोग मांग करते हैं कि हत्यारों व घटना में शामिल साजिशकर्ताओं को फांसी की सजा दी जाए। यदि ऐसा नही होता है तो आंदोलन उग्र हो सकता है। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की।

Related Articles

Back to top button