1878 यात्रियों से 9 लाख 98 हजार 55 रूपये वसूला गया जुर्माना

चोपन/ सोनभद्र – धनबाद मंडल में बड़े स्तर पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है | इसी क्रम में दिनांक 21.05.24 को मंडल के विभिन्न खण्डों में मेगा टिकट चेकिंग अभियान के साथ-साथ धनबाद, गोमो, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में गहन टिकट चेकिंग चलाया गया | अभियान के फलस्वरूप कुल 1878 यात्रियों को पकड़ा गया जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे | इस दौरान उनसे 09 लाख 98 हज़ार 55 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई व कड़ी हिदायत दी गई | चेकिंग अभियान में 170 टिकट चेकिंग कर्मियों को लगाया गया था | चे

किंग टीमों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग किया गया | मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया | धनबाद मंडल द्वारा इस प्रकार का टिकट चेकिंग अभियान पहले भी चलाया गया है और भविष्य में आगे भी जारी रहेगा | इस अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाना है ताकि वे अगली बार टिकट लेकर यात्रा करें एवं उचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के कारण किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
यह जानकारी अमरेश कुमार (वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी) ने दी |

Related Articles

Back to top button