चार दिन पूर्व नदी में डूबे युवक का शव यमुना में उतराता मिला, परिजन हुए बेहाल

हमीरपुर : चार दिन पूर्व दो साथियों के साथ यमुना नदी में मछलियों का शिकार करने गया युवक संदिग्ध हालत में डूब गया था। जिसका शव शुक्रवार को नदी में उतराता मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजनों समेत मोहल्ले के लोगो की घटना स्थल पर भीड़ लग गई। वही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मेरापुर निवासी फगुनिया निषाद ने बताया कि बीते सोमवार को उसका पुत्र राजा दो पड़ोसी युवकों के साथ यमुना नदी मछलियों का शिकार करने गया था। लेकिन तब से लौटकर नहीं आया था। लेकिन जब तीसरा दिन गुजरा और चारों तरफ जानकारी करने पर भी राजा का कुछ पता नहीं चला तो उसकी चिंता बढ़ी। उसके बाद से राजा की खोजबीन शुरू की गई। तब उन्हें हार खेत में काम करने वालों ने बताया कि राजा सोमवार को दो युवकों के साथ यमुना नदी में दिखा था, लेकिन वापसी में उक्त युवकों के साथ राजा नहीं था। फगुनिया का कहना है कि राजा के साथ गए रवि से जब उसने पूछताछ की तो राजा के नदी में डूबने की जानकारी मिली।

गुरुवार की सुबह से फगुनिया अपने नाते-रिश्तेदारों और गोताखोरों की मदद से राजा की तलाश में यमुना नदी में खोजबीन में जुटा रहा। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार की सुबह संगम में एक शव उतराता नाविकों को दिखाई दिया। जिस पर उन्होंने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाखत करते हुए शव राजा का होने बात कही। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही अभी तक किसी भी प्रकार की तहरीर थाने में नही दी गई है।

Related Articles

Back to top button