नदी में डूबे किशोर की तलाश में लगी चार नावें व आठ गोताखारो

हमीरपुर : कुरारा थाना क्षेत्र के बिंदपुरी गांव में बेतवा नदी में डूबे किशोर की खोजबीन के लिए पुलिस द्वारा चार नावों व आठ गोताखोर की टीम लगाई गई है तथा 100 मीटर लंबा महाजाल की मदद से सुबह से जल धारा में पुलिस के साथ खोजबीन की जा रही है परंतु अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है।
क्षेत्र के बिंदपुरी गांव में उरई निवासी किशोर धीरेंद्र उम्र 16 वर्ष बेतवा नदी में स्नान करते समय डूब गया था। वह कक्षा 9 का छात्र था। तब से पुलिस गोताखोर की मदद से खोजबीन करने में लगी हुई हैं। चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक संगम लाल प्रजापति ने बताया कि गांव सहित जिला मुख्यालय से गोताखोर बुलाए गए हैं। तथा पानी में 100 मीटर लंबा व चौड़ा महाजाल डाल कर चार नाव तथा आठ गोताखोरों द्वारा खोजबीन की जा रही है। जिनमे हमीरपुर से उदयभान,विमल,कंधी व ददरी गांव से लाखन सिंह, इंद्रपुरी से हीरालाल, बेरी से लाखन व राकेश, बिंदपुरी से रामपाल आदि गोताखोर नाव व जाल के सहारे खोज बीन कर रहे हैं। धीरेंद्र तीन भाई राहुल ,मोहित, व बहन पूजा है। इस घटना से सभी परिजनो का रोकर बुरा हाल है। मौके पर बेरी ग्राम प्रधान अनिल अनुरागी ने बताया कि करीब एक दर्जन से अधिक ग्रामीण भी गोताखोरों के साथ खोजबीन में लगे हुए है। एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीण मौके पर मौजूद है। थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि नाव चालक, गोताखोर व ग्रामीणों के द्वारा साथ मे नहाने गए लड़को की निशान देही के आधार पर खोजबीन की जा रही है।

Related Articles

Back to top button