पूर्व सपा जिला अध्यक्ष ने अवैध रूप से किया कब्जा नागरिकों ने मुख्यमंत्री से की शिकायत मचा हड़कंप

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। सरकारी भूमि पर कब्जा कर अवैध रूप से अपनी गाड़ी खड़ी करने का गैराज बना रखा है। जिससे जनपद पीलीभीत की जनता में काफी रोष दिखाई दे रहा है। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव सपा सरकार में भी काफी विवादों के घेरे में रह चुके हैं। पूर्व सपा जिला अध्यक्ष ने भू माफिया की तरह जनता पीलीभीत में अवैध कब्जा कर रखा है।जब मोहल्ले वासियों द्वारा इस घटना का विरोध किया गया तो सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष द्वारा फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी दी गई हैं। नागरिकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेज कर पूर्व सपा जिला अध्यक्ष द्वारा कब्जाई गई भूमि को कब्जा मुक्त करने की मांग की है। पत्र भेजने वालों में मुख्य रूप से अमानत हुसैन, अली अहमद, अहमद शाह ,असगर अली ,निजामुद्दीन, फैजल अंसारी, कुदर तुल्ला, बलीउल्ला,शराफत खान, कलीम खान,मुन्ने, बाली मोहम्मद,भूरा, मलिक सहित लगभग एक दर्जन से अधिक मोहल्लेवासियों के हस्ताक्षर हैं।

Related Articles

Back to top button