पौधारोपण के साथ पूर्व मंत्री आनंद का मनाया गया जन्मदिवस

कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने शुक्ला के दीर्घायु होने की कामना की

पौधारोपण एवं उसकी रक्षा करने का लिया गया संकल्प

बलिया। नगर के सतनी सराय स्थित भाजपा कैंप कार्यालय पर पूर्व मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल के जन्मदिवस पर समर्थको ने शुक्रवार को गौरवमयी सनातन संस्कृति के अनुरूप गौग्रास खिलाकर वैदिक मंत्रोचार कर पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजाति के पौधे जैसे औषधीय, फलदार पौधे रोपे गए। इसके साथ ही ईश्वर से श्री शुक्ल के दीघार्यु होने की कामना भी की गई। पूर्व मंत्री श्री शुक्ल ने कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण के रूप में मनाया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्म दिवस पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी संपूर्ण सुरक्षा तब तक करनी चाहिए जब तक वह एक वृक्ष के रूप में छायादार और फलदार न हो जाए। इस मौके पर लगाए गए पौधों का ध्यान रखे जाने का संकल्प लिया गया। पूर्व मंत्री ने कहा कि पौधों के कारण ही बरसात होती है और जहां बरसात है, वहां भगवान शिव है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति पौधा लगाए, वह उसका संरक्षण भी अवश्य करें। बच्चे भी पौधा लगाए तो उसे पानी जरूर दें। कहा कि पेड़ पौधे ही आपदा के दौरान हमारा साथ देते हैं, कोरोना काल में भी लोग बरगद व पीपल के पेड़ के नीचे लेटा करते थे, जिससे ऑक्सीजन मिल सके। पौधों के साथ प्रेम करें जो लोग पौधों के साथ रहते हैं वह स्वस्थ होते है। इस मौके पर समर्थको ने पुर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल के जन्मदिन पर उन्हे बुके, रामायण पुस्तक, अंग वस्त्र सहित अन्य उपहार देकर सम्मानित किया । इस मौके पर काफी संख्या में समर्थको के साथ ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button