पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि

गुवाहाटी। टाटा समूह के मानद चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन से देश में शोक की लहर है। रतन टाटा के निधन पर देश की दिग्गज हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने रतन टाटा के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने रतन टाटा को एक महान व्यक्ति बताया।

गोगोई ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि उनके साथ कुछ पल बिताना सम्मान और सौभाग्य की बात थी। उन्होंने आगे कहा कि न केवल व्यापार जगत ने, बल्कि पूरे देश ने एक ऐसे व्यक्ति को खो दिया है, जिसने कई दशकों तक सभी को प्रेरणा दी है।

पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा दोनों को असम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “असम बैभब” से सम्मानित किया जा चुका है। रतन टाटा को वर्ष 2022 के लिए यह सम्मान दिया गया था, जबकि रंजन गोगोई को इसी वर्ष “असम बैभब” सम्मान मिला है।

Related Articles

Back to top button