राहत सामग्री नहीं मिलने पर बाढ़ पीड़ितों ने किया धरना प्रदर्शन

भागलपुर। जिले के सुल्तानगंज मिरहट्टी पंचायत के बाढ़ प्रभावितों ने मंगलवार को राहत सामग्री नहीं मिलने को लेकर प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया।

सुलतानगंज के मिरहट्टी पंचायत में गंगा का जलस्तर बढ़ने से सभी के घर में पानी घुसने पर लोगों जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सरकार के द्वारा राहत सामग्री नहीं मिलने पर सुलतानगंज प्रखण्ड मुख्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया।

बाढ़ प्रभावित ग्रामीण, मुखिया अशोक यादव, सरपंच सुबोध कुमार आदि ने बताया कि गंगा जलस्तर बढ़ने से बीते पांच दिन से मिरहट्टी पंचायत बाढ़ के चपेट में है। सभी के घरों में गंगा का पानी घुस गया है। खेतों में लगे धान का फसल बर्बाद हो गया है लेकिन अब तक लोगों को कोई राहत सामग्री नहीं मिला है। बाढ़ प्रभावित लोग इधर उधर भटक रहे हैं।

इस दौरान राजद प्रखण्ड अध्यक्ष कैलाश प्रसाद यादव ने भी बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत कर पदाधिकारियों से जल्द से जल्द राहत सामग्री दिलाने कि बात कही। वहीं जिला भूअर्जन पदाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत कर राहत सामग्री जल्द से जल्द उपलब्ध करने की बात कही।

Related Articles

Back to top button