तेंदुए के हमले में पांच वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल संघर्ष कर मां ने बचाई जान

हालात गंभीर होने के कारण बच्चे को मेडिकल कॉलेज लखनऊ किया गया रिफर

मिहीपुरवा बहराइच
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र में तेंदुए के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे है, लगातार हो रहे हमले से जंगल से सटे आसपास के गांव में डर का माहौल है, बीती मंगलवार की रात घर के बरामदे में सो रहे है 5 वर्षीय बालक पर तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया,, साथ सो रही मां ने संघर्ष कर बच्चे की जान बचाई।

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत रमपुरवा बनकटी गांव में घर के बरामदे में जसकरन सिंह पुत्र गुरमुख सिंह उम्र 5 वर्ष अपनी मां दिलपसीद कौर और तीन बच्चों के साथ मच्छरदानी में सो रही थी। तभी रात लगभग 3:00 बजे तेंदुए ने अचानक मच्छरदानी में घुसकर 5 वर्षीय बालक जसकरन को दबोच लिया। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुन साथ सो रही मां जग गई। और बच्चे को बचाने के लिए तेंदुए से भिड गई,, तभी घर में सो रहे अन्य लोग भी जग गए और हांका लगाते हुए बच्चे को बचाने दौड़े तभी तेंदुआ बच्चे को छोड़ जंगल की तरफ भाग गया। घायल अवस्था में बच्चे को निजी अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर वन विभाग के लोग पहुंचे। फिर बच्चे की हालत को गंभीर देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर परिजन लेकर आए। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की हालत में सुधर ना होने के कारण डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच से लखनऊ रिफर कर दिया।

Related Articles

Back to top button