बलिया के पचरुखिया घाट पर पांच किशोर डूबे, तीन का शव बरामद

पचरुखिया ट्यूशन पढ़ने गए हुए थे पांचों किशोर

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के गंगा नदी के काली मंदिर के सामने पचरूखिया घाट पर शुक्रवार को नहाते वक्त पांच किशोर डूब गये। इसकी सूचना मिलते ही इलाके में हड़कम्प मच गया। सैकड़ों लोगों गंगा घाट पर पहुँच गए। ग्रामीणों ने तीन किशोरों के शव को बरामद किया। जबकि दो की तलाश अब भी जारी है। मृतक किशोरों की शिनाख्त रेवती थाना क्षेत्र के पियरौटा निवासी रवि राम 14 वर्ष पुत्र दिलीप राम, सनी राम 15 वर्ष पुत्र वीरेन्द्र राम तथा रेवती थाना के अचलगढ़ निवासी सिंटू कुमार 13 वर्ष पुत्र जितेंद्र राम के रूप में की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीण तीन किशोर की तलाश में लगे हुए हैं। पुलिस ने तीनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शव को देखते ही परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे। वहीं गंगा घाट पर पांचों किशोरों के कपड़े, एक मोबाइल और साइकिल को पुलिस ने बरामद किया।

बताया जा रहा है कि रेवती थाना क्षेत्र के पियरौटा गांव निवासी रवि कुमार राम पुत्र दिलीप राम, सनी कुमार राम पुत्र वीरेंद्र राम, निर्मल कुमार पुत्र शिवचंद चोपड़ा, अभिषेक कुमार पुत्र लक्ष्मण प्रसाद राम व रेवती थाना क्षेत्र के ही अचलगढ़ गांव निवासी सिंटू कुमार पुत्र जितेंद्र राम शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे अपने घर से ट्यूशन पढ़ने पचरुखिया के लिए निकले थे। इसी बीच पांचों किशोर हल्दी थाना क्षेत्र के पचरुखिया काली मंदिर के सामने गंगा घाट पर स्नान करने के लिए पहुंचे। जहां पर पांचों अपना साइकिल, मोबाइल, कपड़ा उतार कर गंगा नदी में स्नान करने लगे।

इसी बीच पहले से ही गंगा घाट पर स्थान कर रहे छोटे-छोटे दो बच्चों ने किशोरों को डूबते देख चिल्लाना शुरू किया और सड़क के किनारे बैठे लोगों को किशोरों की डूबने की बात बताई। यह बात धीरे-धीरे जंगल में आग की तरह फैल गयी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया, जो जहां था वहीं से दौड़कर गंगा नदी के पचरुखिया काली मंदिर घाट पर पहुंचा, जहां पर स्थानीय मछुआरों की मदद से रवि व सन्नी के शव को गंगा नदी के पानी से बाहर निकाला। कुछ देर बाद सिंटू कुमार का भी शव बरामद हुआ। वही दो किशोरों की तलाश समाचार लिखे जाने तक जारी था।

Related Articles

Back to top button