पांच दिन बाद किशोर का शव नदी में उतराता मिला, परिजनों में मचा कोहराम

हमीरपुर : कुरारा थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच दिन पूर्व नदी नहाने गया किशोर नदी में डूब गया था। जिसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। गुरुवार की सुबह डूबे किशोर का शब नदी में उतराता मिला है। किशोर का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।
जनपद जालौन के उरई शहर निवासी 16 वर्षीय धीरेंद्र कुमार पुत्र मूलचंद्र नामदेव अपने दोस्त की ननिहाल कुरारा थाना के बिंदपुरी में शादी के बाद पूजन अर्चन कराने के लिए बीते रविवार को आया था। तभी धीरेंद्र अपने तीन साथियों के साथ गांव से निकली बेतवा नदी की तरफ नहाने चले गए। इस दौरान नहाते समय तीनों गहराई में चले जाने से डूब गए। जिन्हें डूबता देखकर पास में सब्जी की बारी लगा रहे रामपाल ने नाव से दो युवकों को बचा लिया लेकिन धीरेंद्र गहराई में जाकर डूब गया। तब से ग्रामीण व पुलिस गोताखोरों संग महाजाल की मदद से खोजबीन कर रही थी। लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे उसका शव पानी में उतराता दिखाई दिया। सूचना मिलने पर ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला तथा किशोर की पहचान धीरेंद्र के रूप मे की। सूचना मिलने के बाद उरई से उसके परिजन भी मौके पर आ गए। परिजन ने कहा कि गोताखोर ऊपर ही जाल डालते रहे। यदि गहराई में जाल डालते तो स्थिति कुछ और होती। इस बाबत बेरी चौकी इंचार्ज संगल लाल ने बताया कि जिस स्थान पर धीरेंद्र डूबा था उसकी स्थान पर गुरुवार को उसका शव उतराता मिला है। आशंका जताई जा रही है कि वह नहाते वक्त गहरे गड्ढे में चले जाने से मौत हुई होगी।

Related Articles

Back to top button