प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया

कोठी। सिद्धौर ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भुनईरुद्र परिसर में शुक्रवार प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस हर्षोउल्लास से मनाया गया। प्रधानाध्यापक अभिषेक नाग द्वारा छात्र-छात्राओं को अंतरिक्ष दिवस के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि 23 अगस्त 2023 को भारत सरकार ने चंद्रयान -3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में सफल लैंडिंग किया है। इसलिए राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (नेशनल इस्पेश डे) सरकार ने घोषित किया है।

क्योंकि इस दिन अंतरिक्ष में चंद्रयान -3 स्थापित करके कीर्तिमान हासिल करने वाला प्रथम देश भारत है। गया। अध्यापिका सुशीला देवी ने बच्चों को इस ऐतिहासिक सफलता के बारे में बतलाया है। साथ ही छात्र छात्राओं के बीच प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, लेख, ऑडियो व वीडियो प्रतियोगिता कराई गई।

Related Articles

Back to top button