अपने झूठ का खुलासा देखकर भाजपाई तिलमिला गए हैं: ओमकार सिंह

बदायूँ। कांग्रेस  जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतत्वृ में  ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। पार्टी पदाधिकारियों ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की फोटो जलाए जाने की घटना को अलोकतांत्रिक कहा । राज्यपाल के नाम डीएम को सौपा ।  जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि देश की संसद में विगत दिनों नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार सहित नीट यूजी 2024 की परीक्षा में अनियमितता और पेपर लीक का मामला उठाकर भाजपा का झूठा चेहरा उजागर किया था। अपने झूठ का खुलासा देखकर भाजपाई तिलमिला गए हैं। भाजपाइयों ने वाराणसी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के घर के सामने पुलिस के संरक्षण में राहुल की फोटो जलाने की कोशिश की, जहां प्रदेश अध्यक्ष के परिवार के लोग रहते हैं। ये घटना देश की लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है।

प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा निंदनीय कृत करने वाले आरोपियों व आरोपियों को संरक्षण देने वाली पार्टी, प्रशासन व व्यक्ति के खिलाफ सख़्त से सख्त कार्यवाही के साथी ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री आदरणीय अजय राय व उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग करते है इस अवसर पर शहर अध्यक्ष असरार अहमद ने कहा पुलिस प्रशासन द्वारा सत्ता पक्ष के लोगों को अपने संरक्षण में रखकर विपक्ष के नेता की फोटो जलाने की यह घटना अत्यन्त निन्दनीय एवं स्वच्छ राजनीति के विपरीत है हम कांग्रेसजन इसकी घोर निंदा करते है    संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह तोमर ने किया इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, जिला महासचिव इगलास हुसैन, शहर उपाध्यक्ष अकील अहमद उपाध्यक्ष रफत अली, जिला सचिव वीरपाल, सोमवीर, अकील अहमद, सफदर, नसरूद्दीन, महबूब अल्वी, सत्तार, डॉक्टर नफीस आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button