फरीदाबाद : विधानसभा चुनाव में भाग लेंगे 17 लाख 94 हजार 552 वोटर

विधानसभा चुनाव में युवा, व्यस्क, बुजुर्गों, महिलाओं व ट्रांसजेंडर सहित दिव्यांगजन करेंगे मताधिकार का प्रयोग

फरीदाबाद। हरियाणा विधानसभा चुनाव में फरीदाबाद जिला की छह विधानसभा सीटों पर 17 लाख 94 हजार 552 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिसमें युवा, व्यस्क, बुजुर्ग, महिलाएं व ट्रांजेंडर सहित दिव्यांगजन मतदाता शामिल है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह ने फरीदाबाद जिला में मतदाताओं के बारे में निर्वाचन आयोग के आंकड़ों का जिक्र करते हुए बताया कि जिला के 85-पृथला विधानसभा क्षेत्र में 01 लाख 20 हजार 479 पुरूष, एक लाख 05 हजार 717 महिलाएं व छह ट्रांसजेंडर सहित कुल दो लाख 26 हजार 202 मतदाता हैं।

इसी प्रकार 86-एनआईटी विस क्षेत्र में 01 लाख 77 हजार 619 पुरूष, 01 लाख 43 हजार 528 महिलाएं व 12 ट्रांसजेंडर वोटर सहित कुल 3 लाख 21 हजार 159 मतदाता हैं। 87-बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में 01 लाख 79 हजार 01 पुरूष, 01 लाख 53 हजार 100 महिलाएं व 24 ट्रांसजेंडर सहित 3 लाख 32 हजार 125 मतदाता हैं। 88-बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 01 लाख 51 हजार 863 पुरुष, एक लाख 22 हजार 875 महिलाएं एवं 05 ट्रांसजेंडर समेत 2 लाख 74 हजार 743 मतदाता हैं। 89-फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में 01 लाख 42 हजार 221 पुरूष, 01 लाख 23 हजार 640 महिलाएं एवं 08 ट्रांसजेंडर सहित 2 लाख 65 हजार 869 मतदाता हैं। वहीं 90-तिगांव विधानसभा विस क्षेत्र में 02 लाख 05 हजार 321 पुरुष, एक लाख 69 हजार 108 महिलाएं एवं 25 ट्रांसजेंडर सहित 3 लाख 74 हजार 454 मतदाता हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि 18-19 आयु वर्ग के विधानसभा चुनाव में 85-पृथला विधानसभा क्षेत्र से 3311 पुरुष, 1540 महिलाओं सहित कुल 4851 युवा मतदाता हैं। इस प्रकार विधानसभा क्षेत्र 86-एनआईटी में 4272 पुरुष, 2401 महिलाओं सहित कुल 6673 युवा मतदाता हैं। 87-बडख़ल विधानसभा में 4144 पुरुष, 2672 महिलाएं और 03 ट्रांसजेंडर सहित 6819 युवा मतदाता है। जिला के 88-बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 3446 पुरुष, 2165 महिलाएं कुल 5611 युवा मतदाता है। इसी तरह 89-फरीदाबाद विधानसभा में 2956 पुरुष और 2238 महिलाएं कुल 5194 युवा मतदाता हैं। 90-तिगांव विधानसभा में 5201 पुरुष, 3295 महिलाएं और 01 ट्रांसजेंडर सहित 8497 युवा मतदाता हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 85-पृथला विधानसभा क्षेत्र से 820 पुरुष, 555 महिलाएं और 01 ट्रांसजेंडर सहित एक हजार 376 दिव्यांगजन मतदाता है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 86-एनआईटी में 1566 पुरुष और 1058 महिलाएं कुल दो हजार 624 दिव्यांग मतदाता है। वहीं 87-बडख़ल विधानसभा में 990 पुरुष, 820 महिलाएं और 01 ट्रांसजेंडर सहित एक हजार 811 दिव्यांग मतदाता हैं। जिला के 88-बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 1021 पुरुष और 692 महिलाएं कुल 1713 दिव्यांग मतदाता है। इसी तरह 89-फरीदाबाद विधानसभा में 773 पुरुष और 634 महिलाओं सहित कुल 1407 दिव्यांग मतदाता हैं। वहीं 90-तिगांव विधानसभा में 1828 पुरुष, 1327 महिलाएं और 02 ट्रांसजेंडर सहित 3157 दिव्यांग मतदाता हैं। जिला फरीदाबाद में कुल 12088 दिव्यांग मतदाता हैं।

Related Articles

Back to top button