अज्ञात कारणों के चलते महिला फंदे में झूली मौत

हमीरपुर : सुमेरपुर थानाक्षेत्र के इटरा गांव में एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगा लिया। परिजन उसे फंदे से उतार कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाएं। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कदौरा थानाक्षेत्र बबीना निवासी राजबहादुर करीब दस वर्षों से स्थानीय थानाक्षेत्र के इटरा गांव में रह रहा है और मुम्बई में रहकर मजदूरी करता है। उसने बताया कि वह तीन दिन पहले ही मुम्बई से वापस आया है। पत्नी गायत्री (36) के कहने पर होली पर्व के लिए खोया लेने अपनी ससुराल कबरई थानाक्षेत्र के छानी कलां गांव भांजे रामजी के साथ गया था। गुरुवार को जब वापस आ रहा था। तब उसे पत्नी के फंदा लगाने की जानकारी हुई। बताया कि बेटी खुशी,बेटे अंकित व पीयूष स्कूल गए थे। तभी पत्नी ने फंदा लगा लिया। बच्चों के स्कूल से आने के बाद घटना की जानकारी हुई। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए और उसे फंदे से उतारकर तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाएं। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पति ने बताया कि पत्नी के सीने में दर्द रहता था।जिसका इलाज चलता था।उसकी गैरमौजूदगी में साला इलाज करवाता था। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे तीन बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गई है।

Related Articles

Back to top button