आर ए एस मेडिसिटी में आयुष्मान कार्ड की सुविधा उपलब्ध

बहराइच नानपारा क्षेत्रवासियों के लिए आयुष्मान कार्ड की सुविधा आर ए एस मेडिसिटी हॉस्पिटल में उपलब्ध होने की जानकारी प्रबन्ध निर्देशक डा अरशद सिद्दीकी ने देते हुवे बताया अब नानपारा क्षेत्रवासियों के मरीज करा सकते हैं मुफ्त इलाज।नानपारा रुपईडीहा मार्ग पर स्थित अत्याधुनिक सुविधा आर ए एस मेडिसिटी हॉस्पिटल में मरीजो के लिए उपलब्धता की जानकारी डा अरशद सिद्दीकी वरिष्ठ नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ एवं अस्पताल की सीईओ डॉ प्रियंका वर्मा महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के अतिरिक्त हॉस्पिटल में कई विशेषज्ञ द्वारा चिकित्सा मरीजो की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आपरेशन व उपचार निशुल्क किया जा रहा है।

हॉस्पिटल की सीइओ ने उपलब्ध सुविधाएं जैसे नवजात शिशु की भर्ती 0 से 18 वर्ष के सभी मरीजों की बीमारियों का उपचार एवं ऑपरेशन दूरबीन विधि द्वारा सभी प्रकार का ऑपरेशन सभी वर्ग के मरीज का विभिन्न बीमारियों का इलाज बच्चेदानी रीड की हड्डी कुल्हा प्रत्यारोपण घुटना प्रत्यारोपण पित्त की थैली गुर्दे में पथरी का ऑपरेशन दिल एवं शुगर की गंभीर बीमारियों का इलाज विभिन्न विशेषज्ञ द्वारा किया जाता है। इलाज के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक, ट्रेंड नर्स, टेक्नीशियन के साथ साथ डॉक्टर प्रियंका वर्मा की निगरानी में डॉक्टर आंचल गुप्ता (न्यूरोसर्जन) डॉक्टर अनुनय सिंह (यूरो सर्जन) डॉक्टर अमित पांडे (लेप्रोस्कोपिक सर्जन) डॉ मयंक रस्तोगी (एनेस्थेटिक) डॉक्टर सुशील यादव (डी एम कार्डियो) डॉक्टर संजना सिंह (गाइनेकोलॉजिस्ट) डॉक्टर प्रियंका सिंह एवं डॉक्टर अक्षय कुमार (ऑर्थो सर्जन) डॉक्टर गीतांजलि वरिष्ठ पीडियाट्रिशियन द्वारा सेवाएं उपलब्ध होने जानकारी एमडी डा सिद्दीकी ने उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देते हुवे कामना की है सभी प्रकार का इलाज अब अपने शहर नानपारा में दिया जा सके जिससे मरीज को चिकित्सा हेतु ले जाने में होने वाली मौत का काम किया जा सके।
अस्पताल में वेंटिलेटर ऑक्सीजन तथा सभी आधुनिक मशीने अस्पताल में मौजूद है।”अस्पताल का सपना निरोगी रहे मनुष्य अपना।”

Related Articles

Back to top button