कांग्रेस कार्यकर्ता ईडी कार्यालय के बाहर कर रही प्रदर्शन

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ता आज गुरुवार को ईडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रही है। धरना स्‍थल पर प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम, पूर्व विधायक सत्यनारायण शर्मा, पूर्व विधायक व राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय, कन्हैया अग्रवाल, पूर्व विधायक अरुण वोरा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष उद्धव राम वर्मा व कार्यकर्ता मौजूद हैं।

उल्‍लेखनीय है कि कांग्रेस नेतागण देशभर में ईडी कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन कर रही है। यह विरोध ईडी के द्वारा केंद्र सरकार के इशारे पर देशभर में की जा रही राजनैतिक कार्रवाइयों के विरोध में किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेसजन धरना देकर ईडी को चेतावनी देंगे की वह अपनी संवैधानिक मर्यादा का उल्लंघन न करे। कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करके जांच एजेंसी को आईना दिखायेगी। केंद्र सरकार ने केंद्रीय एजेंसियों को भाजपा का अनुषांगिक संगठन बना कर रख दिया है। विपक्ष को परेशान करने का षड़यंत्र ईडी का मुख्य काम बन गया है।

Related Articles

Back to top button