आज भी जारी है शेयर बाजार में गिरावट रुख…

नई दिल्ली। 18 जनवरी गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। बीते दो दिन से बाजार लाल निशान पर है। इसकी वजह निवेशकों द्वारा बिकवाली है। वर्ष 2022 के बाद पहली बार कल सेंसेक्स 1,000 अंक से ज्यादा गिरा था। आज सुबह भी दोनों सूचकांक गिरावट के साथ खुले हैं।

आज सेंसेक्स 523.06 अंक या 0.73 फीसदी गिरकर 70,977.70 अंक पर खुला। वहीं, निफ्टी 153.70 अंक या 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,418.30 पर पहुंच गया। खबर लिखते वक्त निफ्टी पर लगभग 1375 शेयर हरे और 876 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे।

टॉप गेनर और लूजर स्टॉक
निफ्टीपैक पर अदाणी पोर्ट्स, अपोलो हॉस्पिटल्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोल इंडिया और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, एलटीआईमाइंडट्री, पावर ग्रिड कॉर्प, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के स्टॉक लूजर है।

Related Articles

Back to top button