भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यसमिति में भावुक हुए स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यसमिति में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सरकार के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह भावुक हो गए। स्वतंत्रदेव सिंह ने अपने उद्बोधन में पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं से कहा कि तीस वर्षों से नेता होने का अनुभव बता रहा हूं, मेरे मोहल्ले में मुझे कोई नहीं पहचानता था। भाजपा में कार्यकर्ता के रुप में कार्य करते हुए यहां तक पहुंचा तो लोग मुझे जानने लगे। भाजपा ने मुझे कार्यकर्ता से नेता बनाया है।

मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि आज भाजपा के कार्यकर्ताओं की शक्ति है, जो नेता बनाते हैं। कार्यकर्ता को भी नेता बनाया जाता है। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के बल पर ही खड़ी है। यह पार्टी कार्यकर्ताओं की त्याग तपस्या से खड़ी हुई है। भाजपा के कार्यकर्ता सभी को सम्मान देते हैं। भाजपा की सरकार से पहले समाजवादी पार्टी की सरकार थी, उस वक्त डीआईजी स्तर के अधिकारी को सिपाही बराबर सम्मान दिया जाता था। अब की सरकार में ऐसा नहीं होता है।

Related Articles

Back to top button