कोहरे की वजह से अब इन ट्रेनों की रुकी रफ़्तार, यात्री भी है परेशान…

नई दिल्ली। कोहरे के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। राजधानी एक्सप्रेस हो या वंदे भारत सभी विलंब से चल रही हैं। अधिक विलंब से चलने के कारण बनारस से सुबह छह बजे और नई दिल्ली से अपराह्न तीन बजे चलने वाली 22415/22416 नंबर की वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार को निरस्त रहेगी।

अधिकारियों का कहना है कि दृश्यता कम होने के कारण ट्रेनें धीमी गति से चल रही हैं। इस कारण अपने गंतव्य पर देरी से पहुंच रही हैं। शुक्रवार सुबह दिल्ली आने वाली लगभग 100 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। देरी से गंतव्य पर पहुंचने के कारण उनके प्रस्थान समय में भी बदलाव करना पड़ रहा है।

10 घंटे से ज्यादा विलंब से चलने वाली ट्रेनें
कुरुक्षेत्र-खजुराहो गीता जयंती एक्सप्रेस (शुक्रवार शाम आने वाली)-18.30 घंटे
बठिंडा-गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस-12.30 घंटे
बनारस-नई दिल्ली वंदे भारत (शुक्रवार रात में आने वाली)-12 घंटे
अजमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस-11 घंटे
जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस-11घंटे

Related Articles

Back to top button