बाढ़ पीड़ितों को डीएम ने वितरण की खाद्य सामग्री

पीलीभीत। जनपद पीलीभीत की तहसील कलीनगर क्षेत्र में बाढ़ का प्रकोप अत्यधिक मात्रा में दिखाई दे रहा है। बाढ़ पीड़ितों को लगातार खाद्य सामग्री वितरण की जा रही है। शुक्रवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने तहसील क्षेत्र के ग्राम नोजलहा नकटा में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री वितरण की है। इस मौके पर उप जिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता, हबीबउररहमान तहसीलदार कलीनगर,कानूनगो विजेंद्र सिंह राणा, लेखपाल गजेंद्र सिंह, अंकित गुप्ता, ग्राम रामजीवन सरकार सहित कई लाभार्थी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button