दिव्यांग विवाह जोड़ों को मिलेगे 35 हजार

कोठी। सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार दिव्यांगजनों के प्रति बेहद गंभीर है। उनकी शिकायतों को सुनने के साथ-साथ विभिन्न प्रकारों की योजनाओं तहत लाभान्वित कर रही है। जिसमे दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तहत दिव्यांगों विवाह के लिए सरकार दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना महत्वपूर्ण है। जिसके तहत दिव्यांगों शादी के लिए सरकार 35 हजार रुपए नगद देने प्रावधान कर रखा है। शनिवार बीडीओ सिद्धौर पूजा सिंह यह जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के तहत दिव्यांगों शादी के लिए सरकार की युक्त योजना लाभदाई है। इसके तहत एक अप्रैल 2023 से अब तक हुए दिव्यांगों शादी के लिए आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि वर दिव्यांग होने पर 15 हजार व वधू के दिव्यांग होने पर 20 हजार व दोनों दिव्यांग होने पर 35 हजार रुपए खाता पर मिलेगा‌। इसके लिए दोनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र निवास प्रमाण पत्र व रंगीन फोटो साथ स्थानीय पंचायत भवन पहुंचकर आवेदन कर सकता है।
अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला दिव्यांग जनसशक्तिकरण अधिकारी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button