जिलाध्यक्ष ने राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह को दिलाई भाजपा की सदस्यता

तिलोई अमेठी- प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह को भाजपा के जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा ने ब्लाक तिलोई के सभागार में भाजपा की सदस्यता दिलाई और तिलोई विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता भवानी दत्त दिक्षित, तिलोई ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह, धर्मेश मिश्रा, सिंहपुर ब्लॉक प्रमुख अंकित पासी, सहित सैकड़ों की संख्या में ग्राम प्रधान व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button