खरगापुर में गन्ना सट्टा प्रदर्शन में पहुंचे जिला गन्ना अधिकारी

पीलीभीत। 30 सितम्बर तक ऑनलाइन बने गन्ना समितियों के सदस्य किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर के ग्राम खरगापुर मे सर्वे सट्टा प्रदर्शन का निरिक्षण जिला गन्ना अधिकारी पीलीभीत द्वारा किया गया है।उपस्थित किसानो से अनुरोध किया गया कि गन्ना सर्वे सट्टा मे यदि कोई कमी है तो उसे मौके पर ही सही करा ले। किसान अपना बेसिक कोटा,मोबाइल नंबर,आधार नंबर, ज़मीन का क्षेत्रफल,गन्ना क्षेत्रफल, पेड़ी, पौधा,अगेती, सामान्य गन्ना, गाटा नंबर जरूर देख ले।सट्टा प्रदर्शन एक महत्वपूर्ण कार्य है। इसके पश्चात किसानो के गन्ना कैलेंडर फाइनल कर दिये जायेगे। जिसमे किसानो को पर्चियों की संख्या देखने को मिलेगी। अभी गन्ना पर्वेक्षक गाँव मे आ रहे है। इसके बाद यदि कोई कमी होंगी तो किसानो को गन्ना समिति पर जाना होगा।वर्तमान मे गन्ना विकास विभाग एवं चीनी मिल के कर्मचारियों द्वारा गॉवो मे जाकर किसानो को अभिलेख दिखाए जा रहे है।30 अगस्त तक चलने वाले सर्वे सट्टा प्रदर्शन के दौरान दो लाख छब्बीस हजार किसानो को उनके अभिलेख दिखाए जायेगे।हर गन्ना किसान से उसके गाँव मे जाकर संपर्क किया जायेगा।पहली बार गन्ना बोने वाले किसानो को मात्र इक्कीस रूपये मे ऑनलाइन समिति सदस्य्ता दिलाई जा रही हैं।किसान भाई समय रहते समिति के सदस्य जरूर बन जाये जिससे कि आगामी पेराई सत्र मे उनको गन्ना आपूर्ति मे कोई कठिनाई न हो। इस अवसर पर मनोज साहू,ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बीसलपुर, अवधेश कुमार मुख्य गन्ना अधिकारी बीसलपुर चीनी मिल, सर्किल प्रभारी राजवीर सिंह, गन्ना किसान प्रेम चन्द्र,गोकरण लाल राम रतन,गंगा सरन,राजकुमार, राम पाल,नेम चंद व अन्य लोग उपस्थित रहे हैं।

Related Articles

Back to top button