दिशा पाटनी ने बोल्ड ड्रेस में दिखाईं कातिलाना अदाएं

नई दिल्ली। दिशा पाटनी बी-टाउन की बोल्ड एक्ट्रेसेज में गिनी जाती हैं। अभिनेत्री अपनी फिल्मों के अलावा अपने ग्लैमरस लुक के लिए हमेशा हेडलाइंस में छाई रहती हैं। एक बार फिर दिशा ने अपने बोल्ड अंदाज से चाहने वालों के होश उड़ा दिये हैं।

दिशा पाटनी कुछ दिन पहले अपनी दोस्तों के साथ घूमने गई थीं। उन्होंने विदेश में अपनी फ्रेंड्स के साथ वेकेशन एन्जॉय किया, जिसकी झलकियां भी इंटरनेट पर शेयर कीं। समंदर किनारे दिशा की अदाओं को देख लोग दीवाने हो गये थे। अब एक्ट्रेस ने तस्वीरों की एक और सीरीज शेयर की है।

क्रूज पर दिशा ने ढहाया कहर
रविवार को दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने क्रूज पर इठलाते-बलखाते हुए एक से बढ़कर एक हॉट फोटोज क्लिक कराईं। ग्रीन कलर की डीप-नेक ड्रेस में दिशा कहर बरपा रही थीं।

दिशा पाटनी ने अपने लुक को सिंपल और एलिगेंट रखने के लिए कोई एक्सेसरी नहीं पहनी थी। उन्होंने ग्लैम मेकअप और रेड लिप शेड से खुद को किलर लुक दिया था।

एक्ट्रेस की ये तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई हैं। भीषण गर्मी में उनका ये बोल्ड अवतार और भी तापमान बढ़ा रहा है।

फैंस ने दिये ऐसे रिएक्शंस
‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ की हीरोइन की इन तस्वीरों को देख फैंस अपना दिल नहीं संभाल पा रहे हैं। कोई उन्हें हॉट बता रहा है तो कोई उन्हें स्टनिंग कह रहा है।

बहन खुशबू ने लुटाया प्यार
दिशा की बहन खुशबू पाटनी ने भी कमेंट में उनकी तारीफ की है। उन्होंने लिखा, “बहुत क्लासी। यह हरा आजादी है।” इसी तरह फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

दिशा पाटनी अपकमिंग फिल्में
दिशा पाटनी को आखिरी बार सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ में विलेन की भूमिका में देखा गया था। इसके लिए उनकी खूब प्रशंसा भी हुई है। अब उनकी आगामी फिल्मों का इंतजार है। वह प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आएंगी, जो 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Related Articles

Back to top button