डीआईजी ने उरई कोतवाली का किया निरीक्षण

जालौन। डीआईजी झांसी कलानिधि नैथानी ने उरई कोतवाली का निरीक्षण किया और लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पंजीकृत मुकदमों की समीक्षा की। शुक्रवार की दोपहर डीआईजी झांसी कलानिधि नैथानी ने उरई कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोतवाली के अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने कोतवाली में बने महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। महिला संबंधी अपराधों की समीक्षा की। डीआईजी ने महिला व बच्चों संबंधी अपराधों में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। यह निरीक्षण अपराध नियंत्रण और पुलिस प्रशासन में सुधार के लिए किया गया।

Related Articles

Back to top button