भाजपा सरकार में बगैर भेदभाव के हो रहा विकास- एमएलसी

सूरतगंज बाराबंकी। प्रदेश की योगी और केंद्र की मोदी सरकार बगैर किसी भेदभाव के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति का कर रही विकास, पिछली सरकारों में जो पैसा बिचौलियों के जेब में जाता था वह पैसा आज सीधे देश के गरीब,मजलूम,जरूरतमंद के खाते में जा रहा है, उक्त उद्गार बाराबंकी के एमएलसी अंगद सिंह ने मंगलवार को ब्लॉक सूरतगंज परिसर में स्थित प्रमुख कक्ष में भाजपा सदस्यता अभियान के दौरान व्यक्त किए। आगे उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी बूथ अध्यक्षों सेक्टर अध्यक्षों सहित सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि हर व्यक्ति कम से कम भाजपा में 100 व्यक्तियों को सदस्यता दिलाए। प्रमुख प्रतिनिधि कुंवर आशीष सिंह ने कहा राष्ट्रहित में आप सभी अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाएं जिससे राष्ट्र को मजबूती मिले,जब राष्ट्र मजबूत होगा तो हम सब मजबूत होंगे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेखर हयरण ने कहा कि आज योगी सरकार में उत्तर प्रदेश में जो शांति व्यवस्था कायम है यह दूसरे प्रदेशों और देश के लिए नजीर बनेगा। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील वर्मा, भाजपा मंडल मंत्री राजीव शुक्ला राजू, एमएलसी प्रतिनिधि कुलदीप सिंह, सूरतगंज प्रधान प्रतिनिधि अरविंद कुमार गुड्डू,मुकौली प्रधान धर्मराज वर्मा बबलू, पारा प्रधान प्रतिनिधि शिवम वर्मा,सनद कुमार सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button