प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 20 को आएंगे उन्नाव

उन्नाव। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी आरुषि मिश्रा ने बताया कि 20 जुलाई को सुबह 9‌:30 बजे ट्रांस गंगा सिटी में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के कर कमलों द्वारा वृहद वृक्ष रोपण कार्यकम का शुभारंभ होगा।

कार्यकम में जिले की प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, जिले के सांसद स्वामी हरि साक्षी महाराज, विधायकों में पंकज गुप्ता, अनिल सिंह, आशुतोष शुक्ला, बंबा लाल दिवाकर, ब्रजेश रावत, श्रीकांत कटियार, एम एल सी अरुण पाठक, एम एल सी राम चंद प्रधान, एम एल सी राज बहादुर सिंह चंदेल नगर पालिका अध्यक्ष स्वेता मिश्रा गंगा घाट नगर पालिका अध्यक्ष कौमदी पांडे, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों सहित जिले के सभी अधिकारी जन मौजूद रहेंगे । 59 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है

Related Articles

Back to top button