माल-दुबग्गा मार्ग को फ़ोर लेन बनाने की मांग

निष्पक्ष प्रतिदिन/मलिहाबाद,लखनऊ।

प्रधान संगठन ने माल को डुबग्गा से जोड़ने वाली सड़क को फ़ोर लेन बनाये जाने की माँग उठाई है। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ.अखिलेश सिंह ने शनिवार को एक समारोह में इसकी आवश्यकता बतायी है। सरोजनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने इस पर अपनी सहमति व्यक्त करते हुए राज्य सरकार को संस्तुति सहित प्रस्ताव प्रेषित किये जाने की घोषणा की है। वह यहाँ गोपरामऊ चौराहे पर स्थित माइल स्टोन्स ग्लोबल स्कूल के दूसरे वार्षिक समारोह को संबोधित कर रहे थे।
समारोह को संबोधित करते हुए डॉ अखिलेश सिंह ने कहा कि फल पट्टी होने के कारण माल क्षेत्र में उद्योग धन्धों का अभाव है। मेगा टेक्सटाइल पार्क इस कमी को दूर करेगा। उन्होंने कहा कि इसकी माँग विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर के लिए की थी। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने विधायक का धन्यवाद किया।
राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि माल से दुबग्गा को जाने वाली सड़क सँकरी है। मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड होने के कारण इस पर यातायात की भारी समस्या बनी रहती है।इस सड़क को फ़ोर लेन बनाये जाने की माँग की। सरोजनीनगर के विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि वह राज्य सरकार को संस्तुति भेजकर इस कार्य को स्वीकृत कराएँगे।

Related Articles

Back to top button